इटावा: इकदिल नेशनल हाइवे पर कोयला लादकर जा रहा डंपर टायर फटने से अनियंत्रित, ऑटो को टक्कर मार दुकान में घुसा
Etawah, Etawah | Dec 20, 2025 इकदिल कस्बा के पास शनिवार को 11 बजे अनपरा से कोयला लादकर हरियाणा जा रहा एक डंपर अचानक टायर फटने के कारण अनियंत्रित हो गया। तेज आवाज के साथ टायर फटते ही डंपर डिवाइडर पर चढ़ गया और दूसरी लेन में पहुंचकर एक ऑटो से टकरा गया। हादसे के बाद डंपर कानपुर जाने वाली लेन पर तिरछा खड़ा हो गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना के बाद कानपुर की ओर जाने वाले मार्ग