कोटरी पानी के एक व्यक्ति को तीन लीटर देसी महुआ शराब के साथ बागबाहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोटरी पानी के एक व्यक्ति को तीन लीटर देसी महुआ शराब के साथ बागबाहरा पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए , उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है । आरोपी माधव ठाकुर निवासी कोटरी पानी के द्वारा बांध के पास शराब रखकर बेचने का कार्य कर रहा था , वहीं बागबाहरा पुलिस की टीम ने मौके से 3 लीटर देशी महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है ।