गोपालगंज: धर्म परसा बाजार में आभूषण लूटपाट के बाद वैश्य समाज के लोग पीड़ित दुकानदार से मिले, कार्रवाई की मांग की
जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के धर्म परसा बाजार स्थित आभूषण दुकान में हुई लूटपाट की घटना के बाद गुरुवार की शाम वैश्य समाज के लोगों ने पीड़ित दुकानदार से मुलाकात करने के साथ ही कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान पीड़ित दुकानदार के बयान पर पुलिस प्राथमिकी कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।