गोपालगंज: उत्पाद विभाग ने कुचायकोट सहित अन्य जगहों से शराब सेवन के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया
जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र सहित अलग अलग जगहों से उत्पाद विभाग ने छह लोगों को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपितों से पूछताछ के बाद उत्पाद विभाग ने उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया। इसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने दी।