दोदांग के समीप अज्ञात वाहन के टक्कर से स्कूटी सवार अंधराडीह निवासी 17 वर्षीय कृष्णा उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक कृष्णा शनिवार को अपने एक मित्र के यहां टोटो एक समारोह में भाग लेने गया था। रात को वहीं रुक गया। रविवार को घर जा रहा था तभी यह घटना हुई।