पंचकूला: गांव नटवाल में ग्रामीणों के ईंधन में लगी आग, दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया
शनिवार को गांव नटवाल में ग्रामीणों के द्वारा रखे गए ईंधन में आग लगने का मामला सामने आया है मिली जानकारी के अनुसार गांव के रूपचंद की लकड़ियों और सतीश कुमार के गोबर के उपलों में आग लगी है। स्थानीय लोगों के द्वारा फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी गई इसके बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची कड़ी मुस्क्कत के बाद आपको काबू किया गया।