पंचकूला: नाडा साहिब पुल के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मौत, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम
शनिवार को करीब 1:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार नाडा साहिब पुल पर एक ट्रक चालक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने एक घंटे तक शव को वहां से नहीं उठाया। गुस्साए लोगों ने पुल पर जाम लगा दिया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है और मामले की जांच की जा र