पूरनपुर: ब्लॉक रोड पर स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में शहीदी पर्व पर गुरु का लंगर में पौधे वितरित किए गए
पूरनपुर ब्लॉक रोड पर स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में सोमवार को शहीदों के सरताज गुरु अर्जन देव जी का शहीदी पर्व मनाया गया इस दौरान मीठे पानी की सबील लगाई गई एवं दीवान भी सजाए गए। दीवान की समाप्ति के उपरांत गुरु का लंगर अटूट बरता एवं पर्यावरण को मुख्य रखते हुए पौधों का लंगर भी लगाया गया जिसमें लोगों को निशुल्क लोगों को पौधे वितरित किए गए।