जिले में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल का असर देखने को मिला। जिले की सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाएं बंद रही जिससे बैंकिंग कामकाज पूरी तरह ठप्प हो गया और करोड़ों रुपए का लेनदेन प्रभावित हुआ। बैंक बंद रहने से आम खाता धारकों व्यापारियों किसानों और पेंशन धारकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।