शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे बख्तियारपुर थाना अंतर्गत देदौर गांव के सामने गंगा नदी में स्नान के दौरान एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोर डूब गया। जिसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने आपदा मित्र के सहयोग से स्थानीय स्तर पर खोजबीन कराते हुए SDRF को सूचना दिया।