अनूपगढ़: अनूपगढ़ के गाँव 87 जीबी के खेत में लगी आग, डेढ़ घंटे में आग पर पाया गया काबू
गाँव 87 जीबी में आज रविवार दोपहर 3 बजे बलदेव सिंह के खेत मे रखी लकड़ियों में शार्ट सर्किट होने के कारण अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शी जसवीर सिंह ने बताया कि जिस जगह पर आग लगी थी उस जगह से मात्र 5 फीट की दूरी पर गेहूं की फसल भी खड़ी थी गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। फायर ब्रिगेड की सहायता से करीब डेढ़ घँटे में आग पर काबू पाया गया।