ललितपुर: पुलवारा में थ्रेसर करते समय बेल्ट की चपेट में आने से किशोरी के त्वचा सहित बाल उखड़े, दिल दहलाने वाला वीडियो आया सामने
पुलवारा निवासी 10 वर्षीय रिंकी पुत्री जमना कुशवाहा मंगलवार शाम के समय अपने खेत पर परिजनों के साथ थ्रेसर से निकलने वाले गेहूं के तसले ले रही थी।इसी दौरान सिर पर बंधा हुआ दुपट्टा बेल्ट की चपेट में आने से उसके सिर के बाल त्वचा सहित उखड़ गए। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ।जहां उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में झांसी मेडिकल रेफर किया गया है।