आज मंगलवार को प्राचीन श्री राम पंचायती मंदिर में 11दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में संतो द्वारा राम कथा और प्रवचन सुनाए गए। इस दौरान दोपहर साढ़े 12 बजे श्रद्धालुओं के लिए लंगर प्रसाद का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। रवीन्द्र सहारण ने बताया कि प्रतिदिन दोनों ही समय लंगर प्रसाद वितरित किया जाता है।