पटना ग्रामीण: गोलघर पार्क रोड पर पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने मिलकर नारियल और सूप का किया वितरण
नहाए खाए के साथ मंगलवार से चार दिवसीय महापर्व छठ पर्व की शुरुआत हो गई है। ऐसे में मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे पक्ष और विपक्ष के नेता एक साथ नजर आए। गोलघर पार्क रोड में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने साथ में छठव्रती महिलाओं के बीच नारियल सूप और साड़ी का वितरण किया।