अरवल: विधानसभा चुनाव को लेकर अरवल में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया
Arwal, Arwal | Sep 13, 2025 अरवल जिले में आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सभी थानों में अनुज्ञप्ति प्राप्त शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान शस्त्रधारकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। पुलिस ने बताया कि चुनाव अवधि में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है।