बलिया: सुखपुरा स्थित शिव मंदिर से हुई चोरी के मामले में शनिवार की रात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना नगरा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस से घिरने पर बदमाश ने फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई मुठभेड़ में चोर के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाश रूदल नट निवासी नकहरा, थाना गड़वार बताया जा रहा है।