चक्रधरपुर की रेलवे ओवर ब्रिज के समीप गुरुद्वारा में शनिवार को प्रकाश उत्सव मनाया गया। शनिवार दिन के तीन बजे गुरुद्वारे में सिख समुदाय के लोगों की भीड़ उमड़ी। गुरुद्वार में विशेष अरदास के साथ शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में भव्य लंगर का आयोजन किया गया. जहां बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर चखा।