तरबगंज: उमरी बेगमगंज के ऐली परसौली में नव विवाहिता का शव कमरे के छत के कुंडे से लटकता मिला, आत्महत्या की आशंका
उमरीबेगमगंज क्षेत्र के ऐली परसौली के घोड़हन पुरवा में नवविवाहिता बिंदु जायसवाल पत्नी दुर्गेश जायसवाल का घर के कमरे में लगे कुंडे से लटकता शव मिलने से परिवार में हड़कंप मच गया। मृतका की 8माह पहले ही शादी हुई थी।पारिवारिक विवाद में नवविवाहिता के आत्महत्या करने की आशंका व्यक्त की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक उमरी बेगमगंज नरेंद्रप्रताप राय ने जानकारी दी।