नुआंव: कुछीला थाना क्षेत्र से पुलिस ने 51.840 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Nuaon, Kaimur | Oct 20, 2024 बीते शनिवार की शाम 7:00 बजे कुछीला थाना क्षेत्र से पुलिस ने 51.840 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछ-ताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को रविवार की दोपहर न्यायिक हिरासत में भभुआ भेज दिया। कुछीला थाने की पुलिस ने बताया गिरफ्तार आरोपी धनु यादव पिता राम प्रवेश यादव ग्राम कोचस जिला रोहतास का रहने वाला बताया जाता है।