बरेली: नाथ नगरी बरेली में भक्ति का सैलाब, इस्कॉन की भव्य श्रीकृष्ण-बलराम शोभायात्रा में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु उमड़े
नाथ नगरी बरेली में इस्कॉन द्वारा निकाली गई श्रीकृष्ण-बलराम शोभायात्रा में श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आनंद आश्रम से शुरू हुई यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। ढोल-नगाड़ों, कीर्तन और ‘राधे-राधे’ के जयघोष से वातावरण कृष्णमय हो गया। देश-विदेश से आए भक्तों ने रथ खींचकर भक्ति का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया।