बरेली: हिस्ट्रीशीट खुलते ही पुलिस ने महाठग कन्हैया गुलाटी पर एक दिन में 4 नए मुकदमे दर्ज किए
करोड़ों की ठगी में फरार कुख्यात ठग कन्हैया गुलाटी के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। हिस्ट्रीशीट खुलते ही बारादरी थाने में ठगी से जुड़े चार नए मुकदमे एक ही दिन में दर्ज किए गए। गुलाटी पर करीब 800 करोड़ की ठगी और 55 से अधिक मुकदमों का आरोप है। नेटवर्क में शामिल रहे राजेश मौर्य पर भी 300 करोड़ की ठगी के 34 केस दर्ज हैं।