गोंडा: गोंडा में पराली जलाने के सात मामलों की जांच पूरी, सभी में नहीं मिली पराली, कृषि विभाग ने दी चेतावनी
Gonda, Gonda | Nov 9, 2025 गोंडा में पराली जलाने के 7 मामलों की जांच में पता चला कि खेतों में पराली नहीं, बल्कि कूड़ा करकट जलाया गया था। कृषि विभाग ने रिपोर्ट शासन को भेजकर सभी मामलों का निस्तारण कर दिया है। रविवार 3 बजे AD एग्रीकल्चर प्रेम ठाकुर और DAO सीपी सिंह ने किसानों को चेताया कि दोबारा पराली जलाने पर जुर्माना लगाया जाएगा। विभाग किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरुक कर रहा है।