शिवहर: उत्पाद विभाग की टीम ने सरबरपुर से 22 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया
उत्पाद विभाग के उत्पाद अधीक्षक रणधीर कुमार सिंह शुक्रवार शाम 05 बजे बताया कि उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तरियानी थाना क्षेत्र के सरवरपुर वार्ड नंबर- 04 में छापामारी अभियान चलाकर 22 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक महिला शराब कारोबारी नीतू देवी को गिरफ्तार कर शिवहर जेल भेज दिया गया है. छापामारी टीम दरोगा ओमप्रकाश यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।