टिकारी: टिकारी व परैया में छठ पूजा पर व्रतियों और श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सूर्य मंदिर भी सजा
Tikari, Gaya | Mar 24, 2026 टिकारी में लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के अवसर पर मंगलवार संध्या विभिन्न छठ घाटों पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं और छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया। प्रखंड के हरिदासपुर, सुंगारिस, अजमतगंज, परैया खुर्द, कष्ठा और प्राणपुर स्थित सूर्य मंदिरों व तालाबों को समितियों द्वारा साफ-सफाई के साथ-साथ रंग-बिरंगी रौशनी से से सजाया गया।