नरहरपुर: ग्राम बागोड़ पहुंचकर किसानों से विधायक ने की मुलाकात
नरहरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बागोड में विधायक आसाराम नेताम पहुंचे। और बाढ़ से पीड़ित किसानों के खेतों में हुए नुकसान का पटवारी आरआई को सर्वे रिपोर्ट तैयार करने कहा है। साथ ही किसानों ने बताया कि वर्तमान में हुई बारिश के चलते उनके खेतों में पानी से फसल डूब गया है। जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है।