जगदलपुर: जगदलपुर के मावली माता मंदिर में बस्तर जिला धाकड़ समाज की हुई बैठक, एकता और संगठन को मजबूत करने पर दिया गया जोर
जगदलपुर, 2 जून 2025 - धाकड़ समाज जिला बस्तर द्वारा माता मावली मंदिर जगदलपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में क्षेत्र में चल रही गतिविधियों और एक पंजीयन एक संगठन बनाने पर चर्चा की गई।बैठक में समाज के लोगों ने आपसी मतभेद को भूलकर एक नया अध्याय शुरू करने का संकल्प लिया। समाज के लोगों ने एकजुट होकर काम करने और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।