चंदौली: किदवई नगर के समीप अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आया पैदल राहगीर, हालत नाजुक, आक्रोशित लोगों ने हाइवे पर किया चक्का जाम
सदर कोतवाली के किदवई नगर के समीप नेशनल हाईवे पर रविवार शाम एक अनियंत्रित ट्रक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल बबलू 60 वर्ष निवासी किदवई नगर को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर दिया है।