मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धरियावद में भामाशाह रमेशचंद्र कोठारी ने कृष्ण भोज का आयोजन करवाया है। जानकारी देते हुए पार्षद दीपक कोठारी ने बताया कि धरियावद के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को कृष्ण भोज का आयोजन किया गया है। इस दौरान नगर भामाशाह रमेशचंद्र कोठारी द्वारा विद्यालय के छात्रों को कृष्ण भोज का आयोजन कराया है।