बेनीगंज में लाखों रुपए की लागत से नगर में लगाये गए वाटर कूलर धूल फांक रहे हैं। धूप और भीषण गर्मी से लोगों हलक सूख रही हैं। क्योंकि नगर पंचायत की ओर से लगाये गए अधिकतर वाटर कूलर खराब पड़े हैं।ऐसे में लोगों को दुकानों से पेयजल खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। बता दें कि नगर पंचायत की ओर से कस्बा में चमारन टोला, मुराऊ टोला मैं लगे बड़े वाटर कूलर बन्द हैं।