मवाना: गुरुवार देर रात 9:30 बजे नगर के फलावदा रोड पर मंडप के पास गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर दुर्घटना में बाइक सवार घायल
Mawana, Meerut | Dec 5, 2024 गुरुवार देर रात नगर के फलावदा रोड पर 9:30 बजे बाइक सवार खेड़ी निवासी सौरभ को गाड़ी ने मंडप के पास टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घायल के परिजनों ने थाने पर तहरीर देने की बात कही है। सौरभ को उपचार के दौरान जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।