कानपुर: मूलगंज थाने की पुलिस ने 5 जुआरियों को ₹35,000 नगद और 52 ताश के पत्तों के साथ किया गिरफ्तार
मूलगंज थाने की पुलिस ने 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने 4 बजे प्रेस नोट के जरिए जानकारी दी है कि, हलासी रोड के जय जवान बिल्डिंग से 5 अभियुक्तों को ₹35000 नगद और 52 अदद ताश के पत्तों के साथ गिरफ्तार किया गया है। जुआरियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है सभी अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है।