जनपद के थाना खैराबाद क्षेत्र के बिनौरा गांव के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति कानपुर जिले का रहने वाला है जो की सीतापुर में वह काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।