कोल: चिकावटी में नकाबपोश आधा दर्जन दबंगों ने भाजपा कार्यकर्ता की कार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
Koil, Aligarh | Jan 10, 2025 लोधा क्षेत्र चिकावटी में नकाबपोश दबंगों ने भाजपा कार्यकर्ता की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोपी आधा दर्जन दबंग बाइकों पर सवार होकर आए और फायरिंग कर दी। इस दौरान कार में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता ने कार में छुपकर अपनी जान बचाई है। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।