आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के नौबरार त्रिपुरारपुर खालसा गांव में बुधवार शाम को अज्ञात कारणों से गन्ने की फसल में आग लग गई । जिससे लगभग डेढ़ बीघा गन्ने की फसल जलकर खाक हो गई । वही कड़ी मशक्कत के बाद किसानों ने आग पर काबू पाया परंतु तब तक किसानों का नुकसान हो चुका था । उदयराज और फौजदार नामक किसानों का आर्थिक नुकसान हुआ है ।