बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के ठिरिया निजामत खां में प्रॉपर्टी के विवाद में दबंगों ने जमकर की मारपीट, 3 लोग हुए घायल
कैंट थाना क्षेत्र के ठिरिया निजामत खां में प्रॉपर्टी के विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। मारपीट की घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसकी शिकायत उन्होंने तत्काल थाना पुलिस से की है ।थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है ।मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।