बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के मुड़िया अहमदनगर में दबंगों ने महिला को जमकर पीटा
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के मुड़िया अहमदनगर में दबंगों द्वारा एक महिला को जमकर पीटा गया है। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से कि है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है, जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।