मेड़ता के रियांबड़ी क्षेत्र में बजरी के खनन को लेकर पिछले दिनों नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने जो आंदोलन किया। इसके बाद रियां क्षेत्र में बजरी के अवैध खनन को लेकर सर्वे का कार्य जारी है। सोमवार को भी अधिकारियों व कमेटी के सदस्यों ने इस क्षेत्र में सर्वे किया। इसे लेकर सोमवार शाम 5:00 बजे सर्वे से जुड़ा वीडियो भी साझा किया।