बरेली: थाना सीबीगंज पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट मामले में दर्ज की रिपोर्ट
थाना सीबीगंज पुलिस ने एसएसपी के आदेश के बाद दहेज उत्पीड़न और मारपीट मामले में रिपोर्ट की दर्ज। पीड़िता की तहरीर के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।