कोतबा चौकी क्षेत्र के सुरंगपानी में दोपहर करीब 12 बजे जशपुर–रायगढ़ मार्ग पर चलने वाली बदन यात्री बस ने सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि हादसे के समय बाइक के पास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा जानमाल नुकसान टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी और चालक का नियंत्रण