गुना कलेक्टर के के कन्याल के निर्देशन में जिले में भूमि विवादों का सहमति से समाधान जारी है। 13 मार्च को राघोगढ़ एसडीएम अमित सोनी ने बताया, फरियादी रमेश गुप्ता ने जनसुनवाई में कलेक्टर से जमीन पर कब्जा की शिकायत की। प्रशासन 13 मार्च को किसान के खेत पर पहुंचा। दोनों पक्षों के समक्ष मोबाइल कोर्ट से कार्यवाही की गई। सहमति से कब्जा हटाकर किसान को सौपा है।