मऊगंज: मऊगंज बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर ट्रक ने पिकअप को टक्कर मारी, चार मजदूर गंभीर घायल, रीवा रेफर
Mauganj, Rewa | Jan 13, 2026 मऊगंज बाईपास पर आज मंगलवार शाम 5:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने महिंद्रा पिकअप वाहन को जोरदार ठोकर मार दी, जिससे पिकअप सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल मऊगंज लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया।