निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में स्थित डॉक्टर आवास बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। भवन की दीवारों में दरारें उभर आई हैं और छत से प्लास्टर झड़ रहा है, जिससे आवास में रहना असुरक्षित हो गया है। बताया जाता है कि लंबे समय से आवास को संबंधित विभाग को हैंडओवर नहीं किया गया, जिसके कारण इसकी मरम्मत नहीं हो सकी और बिना देखरेख के अभाव में आवास जर्जर होते जा रहा है