जनपद कन्नौज के मुसाईया बुजुर्ग निवासी पुनीत कुमार पिछले 15 वर्षों से कस्बा गवां में रहकर एक क्लीनिक चलाता था। सोमवार रात करीब 9 बजे गांव देऊपुरा के समीप सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने पुनीत कुमार टक्कर मार दी थीं। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने घायल युवक को बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।