मंझनपुर: भाजपा ने दोबारा सौंपी जिलाध्यक्ष की कमान, समर्थकों में जश्न का माहौल, मंझनपुर चौराहे पर हुआ स्वागत
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 14 जिलों के नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इसमें कौशाम्बी जिले से एक बार फिर धर्मराज मौर्य को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। बताया जा रहा है कि धर्मराज मौर्य के कार्यकाल में उनके संगठनात्मक कौशल, पार्टी के लिए समर्पण और जमीनी स्तर पर सक्रियता को देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।