बाराबंकी में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। धारदार मांझे से युवक का चेहरा कट गया, जिससे वह बाइक से संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़ा। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।