लोहरदगा: समाज निर्माण की दिशा तय करने की ज़रूरत, कानूनी जागरूकता समय की मांग: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद
लोहरदगा के एमबी डीएवी में रविवार दोपहर 2:30 बजे लीगल लिट्रेसी क्लब का वर्चुअल उद्घाटन किया गया। झारखंड के सभी 72 एमबी डीएवी में एक साथ इस क्लब का शुभारंभ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद द्वारा न्याय सदन, झालसा, रांची से किया गया। इस अवसर पर उन्होंने समाज में कानूनी जागरूकता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हमें यह तय करना होगा कि समाज का निर्माण कैसे हो।