बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित पिता के अनुसार उसकी 18 वर्षीय पुत्री की 1 मार्च को सुबह दस बजे पिहानी के ग्राम अख्तयारपुर निवासी अखिलेश पुत्र रामकिशोर अपने पिता और भाई कल्लू के सहयोग से भगा ले गया।