पवई: नीति आयोग द्वारा की गई संपूर्णता अभियान की समीक्षा पन्ना कलेक्टर रहे मौजूद
Pawai, Panna | Aug 8, 2024 भारत सरकार के नीति आयोग के सीईओ द्वारा गुरूवार को आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम अंतर्गत वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए संपूर्णता अभियान के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। इस मौके पर कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में कलेक्टर सुरेश कुमार, जपं अजयगढ़ के सीईओ सतीश नागवंशी, सहायक सांख्यिकी अधिकारी राजीव पटेल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।