मुज़फ्फरनगर: पेपर मिलो के द्वारा फैलाई जा रहे प्रदूषण को लेकर भाकियू तोमर ने मीनू पेपर मिल पर किया जमकर हंगामा
भोपा रोड पर स्थित पेपर मिलो लगातार कचरा-पन्नी जलाकर प्रदूषण फैलाया जा रहा है।जिसको लेकर लगातार प्रदूषण विभाग उन पर जुर्माने की कार्रवाई भी कर रहा है। लेकिन फिर भी पेपर मिल के मालिक बाज नहीं आ रहे हैं। जिसको लेकर भाकियू तोमर ने मीनू पेपर मिल पर धरना देकर जमकर हंगामा किया। एसडीएम सदर व सीओ भोपा भी मौके पर पहुंच गए और किसानों को समझाने बुझाने का प्रयास किया।