मुज़फ्फरनगर: नसीरपुर स्थित रजवाहा रोड पर बनाई गई अवैध कॉलोनी की प्लॉटिंग पर MDA विभाग ने चलाया बुलडोजर
शहरी क्षेत्र जोन 3 में मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। शहर के नसीरपुर स्थित रजवाहा रोड पर बनाई गई अवैध कॉलोनी की प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाया गया। करीब 1 साल से इस कॉलोनी में अवैध प्लॉटिंग कर प्लाट बेचे जा रहे थे। आसपास चल रही प्लाटिंग करने वाले माफिया भी वहा से भाग गए। यह कारवाई प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कविता मीणा के आदेश पर हुई है।